Submitted By: Author: Varsha Mishra On May 23, 2025 06:38 PM IST
Saru Promo : अपने ही रिश्तों से अंजान सरू, क्या पहचान पाएगी अपने खून के रिश्तों को ?
जी टीवी पर अब जल्द ही नया सीरियल सरू (Saru) शुरू होने जा रहा है। जिसका मेकर्स ने एक नया प्रोमो रिलीज कर दिया है। प्रोमो को देख कर अंदाजा लगाया जा सकता है कि ये सीरियल की कहानी सरू नाम की एक लड़की की जिदंगी के इर्द - गिर्द घूमेगी। साथ ही सीरियल के प्रोमो में राजस्थानी संस्कृति को दिखाया गया है।
क्या सरू को मिलेगा कभी अपनों का प्यार ?
अगर हम प्रोमो पर एक नजर डाले तो, प्रोमो की शुरुआत सरू और उसकी एक दोस्त से होती है जहां वो अपने काम पर जाने के लिए लेट हो रही होती है। सरू अपनी दोस्त को कहती है कि जल्दी चल नहीं तो पार्ट टाइम जॉब चली जाएगी। तो हम लोग कॉलेज की फीस कैसे भरेंगे ? बस के पीछे दौड़ते भागते दोनों अपनी बस पकड़ लेती हैं।
मैनेजर ने की सरू की इंसल्ट
सरू अपने बर्थडे वाले दिन पर भी काम करती है। जिसे देखकर उसके दोस्त को बुरा लगता है। वो सरू को कहती है कि तू अपने जन्मदिन पर किसी और के बर्थडे पार्टी में काम करने जा रही है मुझे बिलकुल भी सही नहीं लग रहा है। सरू उसे समझाती है और कहती है कि ठीक है चलता है। वही हवेली की चका - चौंध वाली इस दुनिया से परे सरू काम करने पहुंचती है लेकिन जैसे ही वो पहुंचती है उसे उसके मैनेजर से डांट सुनने को मिलता है। मैनेजर कहता है इसलिए मैं कभी भी कॉलेज स्टूडेंट को काम पर नहीं रखता हजार नखरे होते है इनके।
क्या मिलेगा कभी सरू को अपनी दादी का प्यार
मैनेजर की डांट सुनने के बाद सरू अपना दिल लगाके काम करती है। वही सरू की दादी अपनी पोती को लेकर इमोशनल हो जाती है। बर्थडे पार्टी के इस जश्न में दादी कहती है आज मेरी भी पोती का जन्मदिन 18वां जन्मदिन है। आज वो यहां रहती तो आज उसका भी जन्मदिन हम बहुत धूम धाम से मनाते। पार्टी की शुरुआत होती है अनीका केक कट करती है लेकिन जैसे ही वो परिवार के सदस्य को केक खिलाने जाती है तब ही वहां सरू बीच में आ जाती है। जिसकी वजह से अनीका को गुस्सा आता है और वो कोल्ड ड्रिंक सरू के चेहरे पर फेंक देती है।
हवेली की इस राजकुमारी को मिलेगा कभी अपनों का प्यार ?
सरू की इतनी बेइज्जती देख परिवार का सदस्य अनीका पर चिल्लाता है, तो वही दादी सरू को अपने पास बुलाती है और कहती है आज मेरी पोती का भी जन्मदिन है वो यहां रहती तो तुम्हारी जैसी ही देखती। अपने आंचल से दादी ने सरू का चेहरा साफ किया और उसे केक खिलाया। दादी इस उम्मीद में रहती है कि एक ना एक दिन उनकी पोती उनके पास जरूर वापस आएगी।
क्या सरू कभी पहचान पाएगी अपने खून के रिश्ते को ? क्या दादी की आस हो पाएगी कभी पूरी ? ये जानने के लिए जी टीवी पर देखिए सीरियल सरू रोजाना रात 9,30 बजे।
टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए serialboosters के साथ।
Udne Ki Aasha स्टार प्लस के लोकप्रिय शो में अपकमिंग ट्विस्ट को जानने के लिए पढ़ें।
Binddii कलर्स के लोकप्रिय शो में अपकमिंग ट्विस्ट को जानने के लिए पढ़ें।
Dhaakad Beera कलर्स के लोकप्रिय शो में अपकमिंग ट्विस्ट को जानने के लिए पढ़ें।
Sampoorna स्टार प्लस के लोकप्रिय शो में अपकमिंग ट्विस्ट को जानने के लिए पढ़ें
Advocate Aarti Anjali Awasthi स्टार प्लस के लोकप्रिय शो में अपकमिंग ट्विस्ट को जानने के लिए पढ़ें
Mannat Serial Spolier Alert : कलर्स टीवी के लोकप्रिय शो Mannat में आने वाले ट्विस्ट के बारे में पढ़ें।