Submitted By: Author: Varsha Mishra On Oct 06, 2025 01:25 PM IST
कलर्स के सीरियल धाकड़ बीरा की कहानी इन दिनों बेहद दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां किशमिश के सामने जूही और सम्राट का सच आता है। वही सम्राट का ये फैसला उसे पसंद नहीं आता है।
क्या होगा खास ?
एपिसोड की शुरुआत सम्राट से होती है। जहां सम्राट करिश्मा से बात करने की कोशिश करता है लेकिन करिश्मा उसकी बात सुनने को तैयार नहीं होती है। ऐसे में सम्राट किसी भी तरह से कहता है करिश्मा को कि वो करिश्मा से शादी नहीं करना चाहता है। लेकिन, उसकी मजबूरी है और वो कुछ ना कुछ ऐसा करेगा भी। वही, सम्राट किशमिश को लेकर उसे कहता है, उसकी जान की बात है इसलिए बस वो कर रहा है ये सब।
सम्राट का फैसला
सम्राट नीचे आता है और सरपंच अपने गुंडे सम्राट पर लगा देता है और कहता है ये तेरी परछाई बनकर रहेंगे। वही सम्राट दीपू से मिलने जाता है और वो बताता है कि किशमिश के लिए उसे आज रात भागना होगा और किशमिश को लेकर वो इतनी दूर चले जाएगा जिसे कोई भी उसका वास्ता नहीं होगा यहां के लोगों से। दीपु उसे जूही के बारे में पूछता है लेकिन सम्राट कहता है आज किशमिश सबसे ज्यादा जरूरी है। वही करिश्मा अपने पापा को सारे गहने पहनकर दिखाती है और कहती है ये सब उसे बहुत पसंद आया है वो शादी करने को तैयार है। वही करिश्मा अपने बॉयफ्रेंड करण के साथ भागने की प्लानिंग करती है क्योंकि उसे सम्राट पर भरोसा नहीं होता है। वही सम्राट डॉक्टर का कपड़ा पहनता है और उसे एक आइडिया आता है कि किस तरह वो किशमिश को बाहर लेकर जा सकता है। ऐसे में वो जूही को कॉल करता है और जूही सम्राट के बीच अपने रिलेशन को लेकर बातें होती है और ये बात किशमिश सुन लेती है। किशमिश को मंजूर नहीं होता है कि उसका बीरा ये सब उसके लिए करे।
करिश्मा भागी घर से
करिश्मा घर से भाग कर बहुत खुश होती है और अपनी मां से बात करती है कि वो आजाद पंछी जैसे अब रह सकती है। वही वो अपने बॉयफ्रेंड को गहने दिखाती है किस तरह वो ये सब लेकर आई है और मुंबई जाकर करिश्मा अपनी जिंदगी अच्छी बनाएंगे। करण गहने देख लालच में आ जाता है और वो जल्द से जल्द शादी करने को कहता है दुल्हन के जोड़े में करिश्मा अपने पापा को फोटो भेजती है। वही किशमिश अपनी दिल की बाद बोर्ड पर लिख देती है और जूही इसे पढ़ लेती है। जिसके बाद वो बीरा को उसकी तस्वीर भेजती है। सरपंच को समझ जाता है कि सम्राट ने उसकी ये सब में मदद की है और वो सम्राट के घर जाता है सम्राट को जान से मारने के लिए। ताई जी और बनवीर दोनों ही सरपंच की हार को देख खुश होते है। वही सरपंच उसे वीडियो दिखाता है कि किस तरह सम्राट ने वादा किया है। ताई जी कहती है तेरी बेटी का ब्याह नहीं हो सकता है, मेरे पोते के साथ। तब तक सरपंच ताई जी पर बंदूक तान देते है और सम्राट नीचे आता है। सरपंच उसे पूछता है कहां भगाया है उसने? ताई जी सरपंच से बंदूक लेकर उसपर ही बंदूक तान देती है।
क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?
करिश्मा और करण दोनों शादी कर रहे होते है। ऐसे में सम्राट वहां आकर वो शादी को तोड़ देता है और करिश्मा संग शादी के लिए वो तैयार हो जाता है।
टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए serialboosters के साथ।
Udne Ki Aasha स्टार प्लस के लोकप्रिय शो में अपकमिंग ट्विस्ट को जानने के लिए पढ़ें।
Binddii कलर्स के लोकप्रिय शो में अपकमिंग ट्विस्ट को जानने के लिए पढ़ें।
Dhaakad Beera कलर्स के लोकप्रिय शो में अपकमिंग ट्विस्ट को जानने के लिए पढ़ें।
Sampoorna स्टार प्लस के लोकप्रिय शो में अपकमिंग ट्विस्ट को जानने के लिए पढ़ें
Advocate Aarti Anjali Awasthi स्टार प्लस के लोकप्रिय शो में अपकमिंग ट्विस्ट को जानने के लिए पढ़ें
Mannat Serial Spolier Alert : कलर्स टीवी के लोकप्रिय शो Mannat में आने वाले ट्विस्ट के बारे में पढ़ें।