Submitted By: Author: Varsha Mishra On Oct 16, 2025 09:45 PM IST
कलर्स के सीरियल धाकड़ बीरा की कहानी इन दिनों बेहद दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां किशमिश अपने कॉलेज जाने की तैयारी कर रही होती है। वही दूसरी तरफ, दुष्यंत कर बैठा है किशमिश से प्यार ?
क्या होगा खास ?
एपिसोड की शुरुआत दुष्यंत अपने घर आता है। जहां सरपंच और उसकी मां शादी के लिए उसे कहती है लेकिन दुष्यंत उस शादी से इंकार कर देता है क्योंकि आज भी वो उसकी लड़की से प्यार करता है जिसे वो सालों पहले किया करता था। सरपंच दुष्यंत को भूल जाने के लिए कहते है लेकिन आज तक दुष्यंत उसे भुला नहीं पाया है। दुष्यंत उसी कमरे में जाता है जहां उसकी तस्वीरें होती है और तस्वीर किसी ओर की नहीं बल्कि किशमिश की होती है।
सम्राट का शक
किशमिश अपने भाई सम्राट को कहती है अब वो जा रही है क्योंकि, एडमिशन जल्दी हो गया है। सम्राट को किशमीश की बातों का यकीन नहीं होता है लेकिन किशमिश उसे यकीन दिला देती है। वही घर पर सम्राट उसकी पैकिंग करता है और करिश्मा ये सब देखती है। जिसके बाद वो सम्राट से पूछती है वो कही जा रहा है ? सम्राट कहता है, वो नहीं किशमिश जा रही है। क्योंकि, उसका एडमिशन हो गया है। करिश्मा गले लगाने जाती है लेकिन, किशमिश उसे दूर कर देती है। वही किशमिश जूही के क्लीनिक जाती है देखती है कि दुष्यंत का वॉलेट अभी तक उसके क्लीनिक में ही है। भोली उसे कहती है, आप वॉलेट में एड्रेस देख लो और देकर आ जाना उसे। जब तक किशमिश वॉलेट ओपन करते है तब तक दुष्यंत वहां आ जाता है और उसे रोक देता है वो कहता है, उसकी पर्सनल चीज है ये। वही दूसरी तरफ करिश्मा की दोस्त घर पर आई होती है और सभी लोग सम्राट और करिश्मा के लिए खुश होते हैं। किशमिश के क्लीनिक में एक औरत आती है जहां उसे अपना एबॉर्शन करवाना होता है क्योंकि बेटी उसकी दो होती है और उसे नहीं चाहिए होती है। ये देखकर दुष्यंत उसका इलाज करने का सोचता है और वो कहता है वहां का डॉक्टर वही है। दुष्यंत का कहता है क्लिनिक में दवा खत्म हो गई है। वो हथौड़े से उसके पेट पर मार देगा। किशमिश ये देखकर हैरान हो जाती है और उसे रोकती है ऐसा करने से। दुष्यंत जब तक मारने जाता है तब तक उसकी बेटी उसके सामने हाथ जोड़ लेती है और दुष्यंत कहता है यही होती है बेटी हो अपने से पहले आपका सोचती है। किशमिश को दुष्यंत की ये बात बहुत पसंद आती है।
करिश्मा ने कहा सॉरी
करिश्मा सम्राट के पास आती है और उसे कहती है उसका जो झगड़ा है आज के लिए खत्म कर दो। उसकी दोस्त आई हुई है। सम्राट उसे सॉरी बोलने के लिए कहता है और करिश्मा कहती है। सम्राट सबसे बहुत अच्छे से मिलता है और ये देखकर ताई जी चंपा को चिल्लाती है कि उसने अपना काम सही से नहीं किया है। वही दुष्यंत वहां से जाता है और किशमिश उसे थैंक यूं कहती है। वो कहती है उसका अंदाजा अलग था लेकिन गलत नहीं। बातों ही बातों में किशमिश उसे बताती है कि वो दिन बाद वो चली जाएगी। लेकिन दुष्यंत विश्वास नहीं करता है और उसके पेपर को फेंक देता हैं। जिसे लेकर किशमिश को गुस्सा आ जाता है। चंपा करिश्मा का एक वीडियो उसके दोस्त को दिखाती है जिसके बाद सभी लोग हैरान हो जाते है और सभी को यही लगता है, सम्राट और करिश्मा जबदस्ती की शादी में है। चंपा वो फोन लेती है और करिश्मा देखती है उसकी एक दोस्त सम्राट के कमरे में गई है। जहां वो सम्राट के करीब आने की कोशिश करती है। वही ये करिश्मा का प्लान होता है और सम्राट उस पर चिल्लाता है क्योंकि, उसे भी ये चीज समझ आ जाता है।
क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?
किशमिश को लेकर सम्राट सवाल करता है कि तू कॉलेज खोलने से पहले क्यों जा रही है ? क्या ताई जी इसकी वजह है या कोई और ? सम्राट का शक करिश्मा पर जाता है।
टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए serialboosters के साथ।
Udne Ki Aasha स्टार प्लस के लोकप्रिय शो में अपकमिंग ट्विस्ट को जानने के लिए पढ़ें।
Binddii कलर्स के लोकप्रिय शो में अपकमिंग ट्विस्ट को जानने के लिए पढ़ें।
Dhaakad Beera कलर्स के लोकप्रिय शो में अपकमिंग ट्विस्ट को जानने के लिए पढ़ें।
Sampoorna स्टार प्लस के लोकप्रिय शो में अपकमिंग ट्विस्ट को जानने के लिए पढ़ें
Advocate Aarti Anjali Awasthi स्टार प्लस के लोकप्रिय शो में अपकमिंग ट्विस्ट को जानने के लिए पढ़ें
Mannat Serial Spolier Alert : कलर्स टीवी के लोकप्रिय शो Mannat में आने वाले ट्विस्ट के बारे में पढ़ें।