Submitted By: Author: Varsha Mishra On Sep 08, 2025 04:07 PM IST
7th September 2025 Aarti Anjali Awasthi Written Update : कली ही अपने प्लान में कामयाब, आरती के सामने आया वेद का सच ?
स्टार प्लस के सीरियल आरती अंजली अवस्थी में आ गया है बड़ा ही दिलचस्प मोड़ जहां हमें देखने को मिलने वाला है कि, वेद को लेकर आरती अपने प्लान में कामयाब हो जाती है जिसके बाद वेद अपने प्यार को हासिल करने की कोशिश करता है।
क्या कुछ होगा खास आज के एपीसोड में ?
आज के एपीसोड की शुरुआत कली से होती है। जहां राघव कली से पूछता है वो कैसी है अब ? कली कहती है वो ठीक है आज तो तमाशा होने वाला है। कली पेपर के बारे में पूछती है और कहती है वेद को बहुत शराब पिलाना है। क्योंकि पारो यहां आने वाली है और ये सब देखकर वो देवदास बन जाएंगे। कली पेपर को लेकर वेद साइन करवाने की बात करती है जो अब राघव की जिम्मेदारी होती है। अभय उसे कहता है जरूर होगा क्योंकि ये प्लान बहुत अच्छा है। पार्टी में महक और युवराज की एंट्री होती है। वही आरती परेशान हो जाती है कि वो शख्स है कौन ? क्योंकि पार्टी में उसके पापा का कातिल छिपा रहता है। राघव पार्टी में दारू शुरू करने को कहता है।
कली और वेद की बहस
वेद को कली कहती है दारू लेने को। पार्टी में वेद दारू लेने से मना करता है क्योंकि उसे नहीं पीना होता है। चाचा जी और प्रताप उसे कहते है जल्दी लेने को नहीं तो परिवार का नाम खराब हो जाएगा। कली अपने प्लान को लेकर सोचती है आज जो होना है वो होकर हो रहेगा कोई उसे रोक नहीं सकता है। आरती को रिक्शे में बार - बार पदमा की बात याद आती रहती है कि क्यों उसे उसकी बात पर भरोसा है ? कोई कुछ भी कहेगा तो वो मान लेगी। पार्टी की शानदार शुरुआत होती है। हाथ में लिया दारू वेद नीचे रख देता है क्योंकि उसे दारू नहीं पीना होता है। युवराज पार्टी की शुरुआत करता है और डांस शुरू करता है महक के साथ। इस फ्लोर पर कली भी जमकर डांस करती है धीरे - धीरे इस फ्लोर पर सब आकर डांस करते है। लेकिन वेद डांस नहीं करता है। जबरदस्ती कली वेद को लेकर स्टेज पर जाती है। वही भजन आरती को फोन करता है और उसे ऊपर आने के लिए कहता है। पार्टी में अंदर आ जाती है आरती और कली वेद को एकसाथ देख लेती है। वेद के वादे आरती को याद आने लग जाते है किस तरह से वेद ने उसे वादा किया है।
कली का प्लान
आरती को कली का प्लान याद आने लग जाता है कि किस तरह से वो रिहा हो कर आरती के पास जाने के लिए कहती है। साथ में दोनों को देखकर आरती को अच्छा नहीं लगता है। भजन को अपना प्लान अच्छा लगता है और वेद की नजर की आरती पर चली जाती है। वेद बार - बार आरती को बुलाता है लेकिन आरती वहां से चली जाती है। राघव और भजन की नजर वेद पर जाती है और वो शराब पीना शुरू कर देता है। उसे लगने लग जाता है कि आरती उसे अब गलत समझेगी। पार्टी में मस्ती अपनी जगह चलती रहती है। शराब पर शराब वेद पीते रहता है और अचानक उसकी तबियत खराब होने लग जाती है। वेद गुस्से में रहता है और पार्टी बंद करने को कहता है। अब वेद को पागल समझते है। सभी कली को संभालने को कहते है। लेकिन कली मना कर देती है। वेद का हाथ कली पकड़ती है लेकिन वेद उसे छोड़ने को कहता है। कली आरती को पारो को कहती है लेकिन वेद उसे कहता है आरती से वो बहुत प्यार करता है। कली को वो बाहर निकालने के लिए कहता है। कुछ दूर जाकर वापस वेद वापस शराब पीना शुरू कर देता है। कली को याद आते रहता है किस तरह उसे हक पाना है अपना। शराब के नशे में वेद जमीन पर गिर जाता है। सभी लोग वेद के लिए परेशान रहते है लेकिन फिर भी वेद को आरती का ही चेहरा याद आते रहता है और आरती का ही नाम लेता है। चाचा जी और अभय उसे उठाकर लेकर जाते है और उसे पेपर और पेन पर साइन करवाने की कोशिश करते है।
क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?
अपकमिंग एपिसोड में देखने मिलने वाला है कि, वेद को साइन करता देख कली कहती है सिंदुर झूठा हो या नकली देखने वालों के लिए यही शादी सच होगी। वेद आरती के पास जाता है और उसे कहता है, वो आरती को बचा लेगा तब तक शख्स आकर वेद के सिर पर मार देता है जिसके बाद वो बेहोश हो जाता है।
टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए serialboosters के साथ।
Udne Ki Aasha स्टार प्लस के लोकप्रिय शो में अपकमिंग ट्विस्ट को जानने के लिए पढ़ें।
Binddii कलर्स के लोकप्रिय शो में अपकमिंग ट्विस्ट को जानने के लिए पढ़ें।
Dhaakad Beera कलर्स के लोकप्रिय शो में अपकमिंग ट्विस्ट को जानने के लिए पढ़ें।
Sampoorna स्टार प्लस के लोकप्रिय शो में अपकमिंग ट्विस्ट को जानने के लिए पढ़ें
Advocate Aarti Anjali Awasthi स्टार प्लस के लोकप्रिय शो में अपकमिंग ट्विस्ट को जानने के लिए पढ़ें
Mannat Serial Spolier Alert : कलर्स टीवी के लोकप्रिय शो Mannat में आने वाले ट्विस्ट के बारे में पढ़ें।