Submitted By: Author: Varsha Mishra On Sep 15, 2025 02:00 PM IST
15th September 2025 Ishani Written Update : अनुराग ने किया ईशानी को प्रोपोज ? मां ने मांगा ईशानी से जवाब, पीहू ने किया तमाशा खड़ा
स्टार प्लस के सीरियल ईशानी की कहानी दिनों बेहद दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां आज के एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, ईशानी को अनुराग अपनी पुरानी जिंदगी को भूल जाने के लिए कहता है जिसके बाद पीहू ईशानी और अनुराग दोनों को ही साथ देखकर तमाशा कर देती है कॉलेज में।
क्या होगा खास एपिसोड में ?
एपिसोड की शुरुआत ईशानी और अनुराग से होती है। जहाँ दोनों वकील की बात मानते है और ईशानी उसे कहती है जल्द से जल्द अब उसे शाश्वत से तालाक चाहिए। ईशानी को वकील पिटीशन फाइल करने को कहता है को ईशानी ऑनलाइन भी कर सकती है। जाते - जाते ईशानी अनुराग से कहती है पता नहीं क्यों इतनी जल्दी तलाक दे रहा है ? ईशानी को अनुराग कहता है उसे एलिमनी नहीं देना है इसलिए उसने सीधा रास्ता चुना है। अनुराग कहता है ईशानी से जल्द वो अब उसके घर आ जाएगी। लेकिन मन ही मन ईशानी को चिंता हो रही होती है।
ईशानी को अनुराग ने दिलाया भरोसा
ईशानी और अनुराग दोनों ही कैफ़े में बैठे होते है। जहाँ से ईशानी अनुराग को चलने के लिए कहती है लेकिन अनुराग उसे कहता है ये सब करने की जरूरत क्या है ? क्यूंकि, अभी वो पिटीशन फाइल करके आई है। ईशानी से अनुराग उसके बारे में पूछता है कि, हालात जैसे अभी है ईशानी को उसकी चिंता होती है क्यूंकि हर बार अनुराग ईशानी की वजह से फंस जाता है। जिसकी वजह से ईशानी उसके करीब जाने के लिए सोचती है। अनुराग ईशानी को भरोसा दिलाता है कि, ईशानी बहुत बाहदुर है और सारी मुश्किलों के बाद भी ईशानी वहां खड़ी है। अनुराग उसे हिम्मत दिलाता है और कहता है देश में कानून है और घर लेने में अनुराग उसकी मदद करेगा। ईशानी इस बीच ही पीहू को लेकर आती है जहाँ वो कहती है कॉलेज और उस घर में उसका सपोर्ट पीहू ने बहुत किया है लेकिन किसी कारण दोनों के बीच अनबन शुरू हो गई थी। अनुराग अपने रिश्ते की बात ईशानी से करता है और कहता है एक टाइम पर उसने मुझ में अपना पति देखा था और क्या आगे की जिंदगी वो उसके साथ बिताएगी। ईशानी उसे कहती है ये सब हालत में वो नहीं है कुछ भी सोच समझने की।
पीहू और ईशानी की बहस
अनुराग ईशानी को कहता है ये सब चीजे भूल जाने के लिए क्यूंकि पीछे की बातों में कुछ नहीं रखा हुआ है। ईशानी अनुराग से पीहू के बारे में पूछती है कि क्या उसकी मुलाकात हुई है कॉलेज में ? अनुराग कहता है उसकी मुलाकात हुई थी और पीहू उस पर बहुत गुस्सा थी। पीहू को लेकर अनुराग बुरा भला कहता है ईशानी उसे ऐसा कहने से मना करती है जिसके बाद अनुराग को गुस्सा आ जाता है पीहू के बारे में सोचकर। अनुराग ईशानी से माफ़ी मांगता है कहता है ये सब बात भूल जाने को। पीहू दोनों को साथ में देखती है और कॉलेज में तमाशा शुरू कर देती है। पीहू कहती है मेरा घर छोड़े हुए इसे एक दिन भी नहीं हुआ है और इसने बाहर घूमना शुरू भी कर दिया है। ईशानी अपनी बात समझाने की कोशिश करती है लेकिन, पीहू उसकी बात नहीं सुनती है और कहती है उसने किया क्या है ? कॉलेज और क्या क्या कुछ नहीं किया है उसने उसके लिए लेकिन फिर भी ईशानी ने उसके साथ अफेयर किया जिसे पीहू पसंद करती है। पीहू ईशानी पर इज़्ज़ाम लगाती है घर में जो भी हुआ है सब ईशानी की गलती है और ईशानी ये सब में नंदिनी की गलती बताती है। पीहू जाते - जाते अनुराग को अपना चैलेंज याद दिलाती है कि, उसने कहा था अगर वो उसका नहीं हुआ तो किसी का नहीं होगा।
क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?
ईशानी से अनुराग की मां शादी के लिए पूछती है और ईशानी कहती है ये पहले ही हो जाना चाहिए था लेकिन अब ये हो रहा है। वही पीहू अपने आपको कमरे में बंद कर लेती है। सभी लोग पीहू के लिए परेशान हो जाते है कि अचानक क्या हो गया है पीहू को ?
टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए serialboosters के साथ।
Farah Khan News Update: Read about Director Farah Khan
Diljit Dosanjh News Update: Read about Actor-Singer Diljit Dosanjh
Ammy Virk News Update: Read about Actor Ammy Virk
Manish Malhotra News Update: Read about Manish Malhotra and Sanjay Leela Bhansali
Sonakshi Sinha News Update: Read about Actress Sonakshi Sinha
Dhaakad Beera कलर्स के लोकप्रिय शो में अपकमिंग ट्विस्ट को जानने के लिए पढ़ें।