Submitted By: Author: Varsha Mishra On May 21, 2025 08:19 AM IST
21th May 2025 Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Written Update : रजत को लेकर सवी हुई परेशान, ऋतुराज ने बताया परिवारवालों को सच
स्टार प्लस के सीरियल गुम है किसी के प्यार में (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) के शो में अब बेहद ही दिलचस्प मोड़ आने वाला है। एक तरफ जहां नील ने ऋतुराज का असली चेहरा सबके सामने ला दिया है। वही सवी अभी भी रजत के कातिल का पता लगा रही है।
21 मई के एपिसोड में क्या होगा खास
21 मई के एपिसोड की शुरुआत नील और ऋतुराज से होती है जहां नील ऋतुराज से अमरावती जाने का कारण पूछता है। लेकिन ऋतुराज अपनी बातों पर अड़ा रहता है वो कहता है कि उसने रजत को नहीं मारा है। ऋतुराज तेजस्विनी को लेकर भी कई चीजों का खुलासा करता है जिसके बाद सभी को लगने लगता है कि ऋतुराज सच बोल रहा है।
सवी नील के घर के अंदर जाती है तब ही नील उसे कहता है कि ये कोई गार्डन नहीं है जब चाहे जैसे भी चाहे तुम यहां आ जाती हो। नील के बाबा भी सवी को लेकर कहते है जब तुम्हें निकल दिया गया है तो, फिर क्यूं बार - बार आती हो ? सवी रजत को लेकर कहती है रजत मेरा पति था उसके कातिल तक पहुंचना ही होगा मुझे हर हाल में। सवी की बात सुन परिवार वाले सवी को कुछ नहीं कहते है वही काकू ऋतुराज को थप्पड़ मार के घर से निकाल देते हैं। सवी नील के पास जाती है उसे कहती है तुम टेंशन मत लो इतने करीब आ गए है तो कातिल का भी पता लग जाएगा। नील के घर से निकलते वक्त सवी सोचती है उसे लगता है कि ऋतुराज ही कातिल है लेकिन अब वो नहीं है तो कौन मारना चाहता था तेजस्विनी और रजत को ?
सवी के घर से जाने के बाद घरवाले एक - एक कर नील से माफी मांगते है लेकिन नील की मां के मन में अभी भी सवाल है तेजस्विनी को लेकर जिस को लेकर नील और मां में बहस हो जाती है। दोनों के बहस के बाद नील घर छोड़ कर जा रहा होता है क्योंकि, जिस घर में तेजस्विनी की इज्जत नहीं है वो वहां नहीं रहेगा। नील घर से सिर्फ तेजस्विनी की अमानत शिव पार्वती की मूर्ति लेकर जा रहा होता है। तभी नील की मां को चक्कर आ जाते हैं। जिसके कारण नील नहीं जाता है घर छोड़ कर।
क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?
अपकमिंग एपिसोड में देखने मिलने वाला है कि सवी की सास जमीन पर गिर जाती है सवी उन्हें पकड़ कर सोफे पर बैठाती है। जमीन पर गिरने का दोष सभी लोग सवी को ही देते है। सवी अब रजत के केस को लेकर बहुत परेशान होती है।
टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए serialboosters के साथ।
New Show On Colours Nayantara : रिश्तों की जाल में फंसी नॉयनतारा, क्या कभी मिलेगा अपनों का साथ ?
Anupma Serial Spolier Alert : स्टार प्लस के लोकप्रिय शो Anupma में आने वाले ट्विस्ट के बारे में पढ़ें
Mannat Serial Spolier Alert : Star Plus के लोकप्रिय शो Mannat में आने वाले ट्विस्ट के बारे में पढ़ें
Ram Bhavan Serial Spolier Alert : कलर्स टीवी के लोकप्रिय शो Ram Bhavan में आने वाले ट्विस्ट के बारे में पढ़ें
Doree Serial Spolier Alert : कलर्स टीवी के लोकप्रिय शो Doori में आने वाले ट्विस्ट के बारे में पढ़ें
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Serial Spolier Alert : स्टार प्लस के लोकप्रिय शो Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin में आने वाले ट्विस्ट के बारे में पढ़ें